पटना। पटना के नजदीक एक गांव में दो बहनों से पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना फुलवारी शरीफ थाना के कुर्जी मोहम्मदपुर गांव में हुई। बताया जा रहा है कि गांव की दो लड़कियों को पड़ोस के गांव बाबूचक के दो युवकों ने बीती रात तब अगवा कर लिया, जब वे शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। आरोपितों में से एक चौकीदार का भाई बताया जा रहा है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि करीब तीन घंटे तक दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रात को ही दोनों लड़कियां किसी तरह भागते हुए नजदीक के खगौल थाने में पहुंचीं।
यह भी पढ़ें : जमीन दिलाने के सौदे में एनआरआइ से हड़पे 20 लाख रुपये, 4 के खिलाफ केस दर्ज
रात में ही पुलिस ने शुरू कर दी छापेमारी
खगौल थाना की पुलिस ने दोनों को फुलवारी शरीफ थाना पहुंचा। फुलवारी शरीफ थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और दोनों लड़कियों को साथ लेकर छापेमारी करने निकल पड़ी। काफी खोजबीन के बाद दोनों आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों पीड़िताएं आपस में चचेरी बहन हैं।
पीड़िताओं का दावा है कि सोमवार की देर शाम घर से शौच करने के लिए निकली थीं, तभी पड़ोस के गांव के दो युवक रौकी कुमार एवं विशाल कुमार ने दोनों को अगवा कर लिया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खेत में ही दोनों से काफी देर तक दुष्कर्म किया। इस बीच दोनों नेे मौका पाकर भागना शुरू किया तो युवकों ने उनका पीछा भी किया। युवतियों का कहना है कि दोनों से बचने के लिए वे सीधे घर की बजाय खगौल थाना जा पहुंचीं।
फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष एकरार अहमद रात में ही दोनों लड़कों की तलाश में बाबूचक गांव निकल गये। मगर दोनों युवकों का नाम पता नहीं होने के कारण उनकी तलाश करने में परेशानी हो रही थी। पुलिस ने छानबीन किया तब पता चला कि इस घटना में शामिल युवक का नाम आकाश और विशाल कुमार है। ये दोनों अपने घर से भागकर गांव में ही दूसरी जगह छिपे हुए थे।