पंजाब के सीएम भगवंत मान अब नए विवाद में घिर गए हैं। हिमाचल के मंडी जिले में बुधवार काे आम आदमी पार्टी के राेड शाे में भगवंत मान ने सरकारी हेलिकाप्टर का इस्तेमाल किया। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें उनके पीछे पंजाब सरकार का हेलिकाप्टर है। इसकाे लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।
हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते है बड़े फैसले
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कल तक भगवंत मान कहते थे कि चरणजीत चन्नी हेलिकाप्टर से नहीं उतरते। वह हर जगह पंजाब सरकार के पैसे पर घूम रहे हैं। आज भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी प्रचार के लिए सरकारी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर पंजाब के पैसे का मिसयूज कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भगवंत मान सीएम बने तो 11 दिन में उन्होंने सिर्फ एक बार सरकारी हेलिकाप्टर का इस्तेमाल किया। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर आप ने प्रचार किया कि भगवंत मान बाकी नेताओं की तरह हवा में नहीं बल्कि जमीन पर जनता के साथ रहते हैं।