महाराष्ट्र में जारी सियासी के साथ कानूनी जंग तेज होती जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत के आरोप के बाद मुंबई पुलिस ने भाजपा नेता किरीट सोमैया व उनके पुत्र नील सोमैया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें… क्या मानवाधिकार परिषद से होगी रूस की एग्जिट ? वोटिंग आज
राउत ने मंगलवार को सोमैया पर युद्धपोत आईएनएस विक्रांत के लिए चंदा जुटाने में धांधली का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने 57 करोड़ रुपये से अधिक की कथित हेराफेरी का मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपनगरीय मानखुर्द के ट्रॉम्बे पुलिस थाने में बुधवार शाम 53 वर्षीय पूर्व सैन्यकर्मी की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।