मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज कुरुक्षेत्र के पिहोवा अनाजमंडी पहुंचे। सीएम मनोहर लाल ने 33 केवी के तीन पावर हाउस ओर राजकीय सीसे स्कूल थानेसर के भवन का उद्घाटन किया। पावर हाउस बनने से पिहोवा हलके के एक दर्जन गांवों को फायदा मिलेगा। प्रदेश महमंत्री डाक्टर पवन सैनी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव में भाजपा का दल अंडमान से मिट्टी लेकर आया। सभी शहीद स्थलों पर पहुंचा जाएगा। भाजपा 17 करोड़ कार्यकर्ताओ की बड़ी पार्टी है। हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा सीएम ने दिया है। इस नारे को सफल बनाना है। हरियाणा के हर अंतिम व्यक्ति तक योजनाए पहुंचा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : वर्ष का पहला सूर्यग्रहण 30 को, भारत में आंशिक प्रभाव
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में रिकार्ड विकास कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रवाद का संदेश दिया। आज विश्व मे भारत का नाम है। खेल मंत्री संदीप सिंह ने सीएम को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
कुछ ही देर में यहां आजादी के अमृत महोत्सव पर जिला स्तरीय रैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ भी मौजूद हैं। मंच पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी से सीएम का जोरदार स्वागत किया।
इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
- 14.24 करोड़ रुपये की चार परियोजनाएं।
- पिहोवा की तीन और एक थानेसर विधानसभा की एक।
- पिहोवा विधानसभा में 33 केवी के तीन सब स्टेशन का उद्घाटन।
- थानेसर विधानसभा में राजकीय सीसे स्कूल थानेसर के नए भवन का उद्घाटन।
- आधा दर्जन बड़ी घोषणाएं पिहोवा और कुरुक्षेत्र जिले के लिए।