मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार दोपहर दो बजे शिमला स्थित राज्य सचिवालय में आज मंत्रिमंडल की अहम बैठक हो रही है। मंत्रिमंडल की बैठक में नौकरियों के साथ कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। आने वाले दिनों में शिमला नगर निगम चुनाव भी होने हैं। ऐसे में लोगों को कई राहत प्रदान की जा सकती है। आउटसोर्स कर्मचारियों को मंत्रिमंडल की बैठक में राहत देने पर चर्चा हो सकती है। आउटसोर्स कर्मचारी सरकार से उनके लिए कोई नीति बनाने की आस लगाए बैठे हैं। सरकार ने कई बार आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत देने की भी बात कही है। उम्मीद जताई जा रही है आज की बैठक आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : चुनावी तैयारी : अब कांगड़ा और शिमला में रोड शो की तैयारी में आप
इसके अलावा चुनावी वर्ष में सरकार हर वर्ग को खुश करने का प्रयास कर रही है। विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर सरकार नियुक्तियां करने का भी फैसला ले सकती है। ऐसे में युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका मिल सकता है। इसके अलावा शिक्षकों के अंतर जिला तबादला विवाद पर भी मंत्रिमंडल आज फैसला ले सकता है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग में भी मल्टी टास्क वर्कर्स भर्ती को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।