अमेरिकी नौसेना का एक विमान वर्जीनिया के सिंक्टीग के नजदीक क्रैश हो गया है। हादसा बुधवार की शाम साढ़े सात बजे के बाद हुआ। एक मिनट बाद इसकी जानकारी मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सिंक्टीग वॉलिंटियर फायर कंपनी की त्वरित कार्रवाई से दो लोगों को बचा लिया। घायलों को सेल्सबरी के टाइडल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। रात दस बजे तक लापता एक व्यक्ति पता नहीं चल सका था।